ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

BREAKING: पथरगामा में न्यायिक पदाधिकारी की पत्नी को अपराधियों ने मारी गोली

Godda: गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। गांधीग्राम के पास अज्ञात अपराधियों ने न्यायिक दंडाधिकारी संतोष कुमार साह (तैनात—सासाराम, बिहार) की पत्नी वंदना कुमारी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

हमले में तीन गोलियां लगने से वंदना कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह परसा से गांधीग्राम के रास्ते गुजर रही थीं, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए।

गोलीबारी की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों व परिजनों ने उन्हें तुरंत पथरगामा अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की तलाश की जा रही है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.