ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर 10 करोड़ की जमीन डील का आरोप, अधिवक्ता राजीव कुमार ने ACB व इनकम टैक्स को भेजी शिकायत

संजीत यादव
रांची। झारखंड के पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार ने उनके खिलाफ अवैध पैसों से 10 करोड़ रुपये की जमीन खरीद का गंभीर आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और इनकम टैक्स विभाग को शिकायत भेजी है।

राजीव कुमार ने अपने पत्र में दावा किया है कि अनुराग गुप्ता ने अशोक नगर स्थित 32 डिसमिल (लगभग 32 कट्ठा) जमीन, प्लॉट संख्या 337, की डील 10 करोड़ रुपये में की है। आरोप के मुताबिक, इस सौदे के तहत पूर्व डीजीपी ने विक्रेता डॉ. पी.के. सिंह को 8 करोड़ रुपये नकद में भुगतान किया है।

अधिवक्ता कुमार के अनुसार, इतनी बड़ी राशि में नकद लेन-देन न केवल अवैध है बल्कि यह काले धन के उपयोग का स्पष्ट मामला है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि “अनुराग गुप्ता ने जबरन वसूली रैकेट और अन्य अवैध गतिविधियों से भारी संपत्ति अर्जित की है, इसलिए इस सौदे की तत्काल जांच आवश्यक है।”

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में भी उन्होंने अनुराग गुप्ता के खिलाफ अपराधियों से सांठगांठ के आरोप लगाते हुए ऑनलाइन एफआईआर कराई थी।
ACB और इनकम टैक्स विभाग को भेजी शिकायत की प्रतिलिपि में राजीव कुमार ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की मांग की है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.