बोकारो। जिले में अवैध कोयला कारोबार इन दिनों अपने चरम पर है। रात होते ही अलग-अलग इलाकों में कोयला माफियाओं का नेटवर्क सक्रिय हो जाता है और अंधेरे के उजाले में काले सोने की लूट माफिया खुलेआम अंजाम दे रहे हैं।
आश्चर्य की बात यह है कि यह पूरा खेल प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है, लेकिन कार्रवाई का नामो-निशान तक नहीं दिख रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बोकारो thermal, बराबर टांड़, गोमिया, जरीडीह और आसपास के कोलियरी एरिया में रोजाना देर रात दर्जनों ट्रैक्टर, हाइवा और छोटे वाहनों से अवैध कोयले का परिवहन किया जाता है।
कोयला माफियाओं की मिलीभगत इतनी मजबूत है कि आवाज उठाने वाले लोगों को धमकियां तक मिलती हैं।सूत्र बताते हैं कि इस अवैध धंधे में कई प्रभावशाली लोग शामिल हैं—कुछ स्थानीय नेता, कुछ दलाल और कथित संरक्षण देने वाले दबंग चेहरे। यही वजह है कि रात होते ही ट्रैक्टरों की लाइनें सड़क पर दौड़ने लगती हैं और सुबह-सुबह पूरा इलाका काले धुएं की गंध से भर जाता है।

