रांची। राजधानी रांची की धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए भाई-बहन अंश और अंशिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों बच्चों के लापता होने से शहर में दहशत और बेचैनी का माहौल था। घटना के बाद से ही पुलिस ने विशेष टीम बनाकर लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच की थी।
पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का नतीजा रहा कि बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला गया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक कनेक्शन और बच्चों को ले जाने के उद्देश्य की गहराई से जांच कर रही है।
बच्चों के सकुशल मिलने की सूचना पर परिजनों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने रांची पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है।


