ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

बैटरी चोरी गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार, 46 बैटरियां व अन्य औजार बरामद

बोकारो जिले में लगातार हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. शहरी और ग्रामीण इलाकों में चार चक्का, छह चक्का वाहनों और टोटो से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बोकारो पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों के पास से चोरी की कुल 46 बैटरियां, एक टोटो वाहन, एक पल्सर मोटरसाईकिल, चार मोबाईल फोन सहित चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए गए हैं.पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय ) के नेतृत्व में गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह को पकड़ा.

जांच में सामने आया कि टोटो की बैटरियां महंगी होने के कारण आरोपी इन्हें चोरी कर बेचते थे.इस कार्रवाई के बाद जिले के कुल सात बैटरी चोरी मामलों का उद्भेदन हुआ है, जिनमें बालीडीह थाना के दो, सेक्टर-12 थाना के तीन, पिंड्राजोरा थाना का एक और बीएस सिटी थाना का एक मामला शामिल है. पुलिस का कहना है कि गिरोह की गिरफ्तारी से भविष्य में बैटरी चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा.

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी चोरी के कई मामले दर्ज है.पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.