ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

स्वर्ण व्यवसायी से रंगदारी मामला: प्रिंस खान गैंग के नाम पर धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

मेदिनीनगर। शहर के एक स्वर्ण व्यवसायी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से व्हाट्सएप वॉइस मैसेज भेजकर धमकी देने का आरोप है।

पीड़ित व्यवसायी ने 21 दिसंबर को शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर 25 दिसंबर को पुलिस ने कांग्रेस भवन के पास छापेमारी कर मो. नाजीम (25) और मुर्तजा अंसारी (28) को गिरफ्तार किया।

एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि दोनों आरोपी दुकान की लगातार रेकी कर रहे थे और फायरिंग कर दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि मो. नाजीम पहले भी आपराधिक मामले में आरोपी रह चुका है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, कार और बाइक बरामद की है। फिलहाल पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.