ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

रांची: सहायक आचार्य की पोस्टिंग में गड़बड़ी का आरोप, नाराज शिक्षक पहुंचे डीसी कार्यालय

रांची। रांची जिले में सहायक आचार्य शिक्षकों की पोस्टिंग को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। पदस्थापन से असंतुष्ट करीब 100 से अधिक सहायक आचार्य शिक्षक अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का आरोप है कि पोस्टिंग के दौरान तय मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन नहीं किया गया। शिक्षकों के अनुसार, पदस्थापन में मनमानी बरती गई है और आसपास के प्रखंडों के बजाय उन्हें दूर-दराज के इलाकों में भेज दिया गया।शिक्षकों ने बताया कि किसी को बुढ़मू से तमाड़, तो किसी को कांके से लापुंग जैसे क्षेत्रों में पदस्थापित किया गया है, जिससे रोजाना कई किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ रही है।

इससे उन्हें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला और दिव्यांग सहायक आचार्य भी शामिल रहे। उनका कहना है कि पोस्टिंग के दौरान न तो महिला सुरक्षा को ध्यान में रखा गया और न ही दिव्यांग शिक्षकों की सुविधाओं एवं दूरी को लेकर कोई संवेदनशीलता दिखाई गई।

शिक्षकों ने जिला प्रशासन से पोस्टिंग की समीक्षा कर नियमों के अनुरूप पुनः पदस्थापन करने की मांग की है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.