ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

वेदांता ने झामुमो को दिया 20 करोड़ का चंदा, 188 दानदाताओं से पार्टी को मिले 33.2 करोड़

रांची। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की राजनीतिक ताकत बढ़ने का असर अब पार्टी की फंडिंग पर भी साफ दिखने लगा है। विधायकों की संख्या और जनाधार में इजाफे के साथ पार्टी को मिलने वाला चंदा भी तेजी से बढ़ा है।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, झामुमो ने निर्वाचन आयोग को दी गई जानकारी में बताया है कि वित्त वर्ष 2024–25 के दौरान पार्टी को कुल 33.2 करोड़ रुपये का चंदा प्राप्त हुआ। यह राशि 188 दानदाताओं से मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक, झामुमो को मिलने वाले चंदे में वेदांता लिमिटेड सबसे बड़ा दानदाता बनकर उभरा है। कंपनी ने पार्टी को अकेले 20 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इसके अलावा एबी जनरल इलेक्टोरल ट्रस्ट ने पार्टी को 2 करोड़ रुपये का चंदा दिया।

कॉरपोरेट दानदाताओं की सूची में फागु जय मंगल इंफ्रा और ग्लोबल स्टील इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम भी शामिल हैं। फागु जय मंगल इंफ्रा से पार्टी को 1.9 करोड़ रुपये, जबकि ग्लोबल स्टील इंफ्रास्ट्रक्चर से 50 लाख रुपये की राशि मिली है।

झामुमो के प्रमुख दान

दातावेदांता लिमिटेड : 20 करोड़ रुपये

एबी जनरल इलेक्टोरल ट्रस्ट : 2 करोड़ रुपये

फागु जय मंगल इंफ्रा : 1.9 करोड़ रुपये

शिव कुमार तिवारी : 1.08 करोड़ रुपये

जय मंगल सिंह : 99.7 लाख रुपये

गौरतलब है कि झामुमो को वित्त वर्ष 2023–24 में जहां 12.1 करोड़ रुपये का चंदा मिला था, वहीं 2024–25 में यह राशि बढ़कर 33.2 करोड़ रुपये हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी को व्यक्तिगत दानदाताओं से 6.7 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जो कुल चंदे का करीब 20 प्रतिशत है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.