ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

पलामू में 20 नवंबर को हुई लूटकांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन,अपमान का बदला लेने के लिए भतीजे ने ही चाचा के घर कराई हथियार बंद लूट

मेदिनीनगर। हैदरनगर थाना क्षेत्र में बीती 21 नवंबर की रात हुई लूटपाट की घटना का पलामू पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस वारदात का मास्टरमाइंड पीड़ित का सगा भतीजा ही निकला।

पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि 21 नवंबर की रात हैदरनगर थाना क्षेत्र के कुकही गांव अंतर्गत मुगलजान टोला निवासी मृत्युंजय प्रसाद के घर करीब छह हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोला था। अपराधियों ने हथियार के बल पर घर में मौजूद परिजनों के साथ मारपीट की और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके बाद यह स्पष्ट हुआ कि इस कांड की साजिश किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि पीड़ित के भतीजे नीरज कुमार ने रची थी। पूछताछ में नीरज कुमार ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी चाची द्वारा सार्वजनिक रूप से बार-बार अपमान किए जाने से वह लंबे समय से मानसिक रूप से आहत था।

इसी अपमान का बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चाचा के घर लूट की योजना बनाई।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नीरज कुमार और उसके सहयोगी ओमप्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि इस मामले का एक अन्य मुख्य आरोपी विक्की कुमार फिलहाल किसी अन्य मामले में बिहार की जेल में बंद है, जबकि शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.