रांची। झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े ईडी समन अवहेलना मामले और पेसा एक्ट नियमावली से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई हुई।
ईडी समन मामलाईडी द्वारा जारी समन की अवहेलना से जुड़े मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई के दौरान दस्तावेज दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया। अदालत ने यह मांग स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तिथि 15 जनवरी 2026 तय की। यह मामला कथित भूमि घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच से संबंधित है।
पेसा एक्ट पर सख्तीपेसा एक्ट की नियमावली अब तक लागू नहीं होने पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार पर नाराजगी जताई। अदालत ने सरकार को 23 दिसंबर से पहले शपथ पत्र दाखिल कर यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया कि नियमावली कब तक अधिसूचित होगी।
साथ ही बालू घाटों व लघु खनिजों के आवंटन पर लगी रोक बरकरार रखी गई। अगली सुनवाई 23 दिसंबर को होगी, जिसमें पंचायती राज विभाग के सचिव को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है।

