ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

Happy New Year 2026: झारखंड सरकार का कैलेंडर जारी

रांची। झारखंड सरकार ने वर्ष 2026 का आधिकारिक कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर रांची सहित सभी जिलों में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 5 रुपये रखी गई है। राज्य के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच इसका वितरण किया जा रहा है।

कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 में कुल 34 राजपत्रित अवकाश और 52 रविवार होंगे। इस तरह सरकारी कार्यालयों में कुल 86 दिन अवकाश रहेगा। इसमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती के साथ सरहुल, करमा, छठ, ईद, दुर्गा पूजा, दीपावली और क्रिसमस जैसे प्रमुख त्योहार शामिल हैं।

01 अप्रैल 2026 (बुधवार) को बैंक लेखा की वार्षिक बंदी रहेगी, जो सरकारी कार्यालयों पर लागू नहीं होगी। सरकारी कार्यालयों का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा, जबकि कोषागार का समय दोपहर 2:00 से 2:30 बजे तक निर्धारित है।

यह कैलेंडर कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी उपयोगी रहेगा, जिससे सालभर की छुट्टियों की जानकारी पहले से मिल सकेगी।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.