ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

चोरी पर रोक को लेकर बाघमारा थाना प्रभारी व दुकानदारों की बैठक

कतरास : डुमरा क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर शनिवार को डुमरा राजबाड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार और दुकानदारों के बीच अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डुमरा दक्षिण मुखिया जीवन लाल महतो ने की।

थाना प्रभारी ने दुकानदारों से निर्भीक होकर व्यवसाय करने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और प्रमुख मार्गों पर नियमित गश्त की जा रही है। उन्होंने आपसी सहयोग से रात में पहरेदार नियुक्त करने, दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी।

बैठक में सर्वसम्मति से डुमरा बाजार समिति का गठन भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदार मौजूद रहे।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.