हजारीबाग। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार सुबह हजारीबाग के पेलावल क्षेत्र में दंत चिकित्सक डॉ. जमिल के आवास पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की। सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में NIA के साथ 200 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे।
पूरे इलाके को घेरकर पुलिस छावनी में बदल दिया गया।सूत्रों के अनुसार, यह छापा टेरर फंडिंग और संभावित आतंकी नेटवर्क की जांच से जुड़ा है। क्षेत्र पूर्व में भी संदिग्ध गतिविधियों के कारण सुर्खियों में रह चुका है। जांच एजेंसी को शक है कि डॉ. जमिल का नाम किसी व्यापक नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।
NIA ने पूछताछ के लिए डॉ. जमिल को हिरासत में लिया है और घर से लैपटॉप, मोबाइल फोन व दस्तावेज जब्त किए हैं। फिलहाल किस विशेष मामले में छापेमारी हुई है, इसकी आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। अधिकारी कहते हैं कि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।


