कतरास : महुदा इंटर कॉलेज के बर्खास्त प्राध्यापक सुरेश कुमार रजक और द्वारपाल गौतम कुमार महतो ने मंगलवार को कॉलेज गेट पर आमरण अनशन शुरू किया। दोनों का आरोप है कि वेतन की मांग करने पर सचिव ने उन पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाकर पहले निलंबित और फिर बर्खास्त कर दिया।
छात्र नेता भोला प्रमाणिक ने इसे अनियमितता के विरोध की सजा बताया। वहीं सचिव दीपनारायण शर्मा ने कहा कि दोनों लगातार अनुशासन भंग कर रहे थे, जिसकी जानकारी शासी निकाय को दी गई और बैठक में उन्हें सेवा से हटाने का निर्णय लिया गया।
वे चाहें तो न्यायालय जा सकते हैं। अनशन स्थल पर कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

