ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

हजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 एकड़ में फैली अवैध अफीम की फसल नष्ट, आरोपियों की तलाश तेज

हजारीबाग। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत हजारीबाग पुलिस ने गुरुवार को चौपारण थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम डोडिया और मोर्निया में विशेष अभियान चलाते हुए लगभग 10 एकड़ में की जा रही अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया। मौके पर ही पूरी फसल ध्वस्त कर नष्ट कर दी गई।

अभियान के दौरान खेतों से कई उपकरण भी बरामद किए गए, जिन्हें तत्काल नष्ट कर दिया गया। इसमें पाँच सेक्शन पाइप, चार डिलीवरी पाइप और दो हौंडा सेट शामिल हैं। पुलिस संभावित आरोपियों की पहचान में जुट गई है। नाम–पता के सत्यापन के बाद संबंधित लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ बरही अजीत कुमार बिमल ने किया। टीम में बरही अंचल के पु.नि. चंद्रशेखर, बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार, चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआई रवि रंजन, एसआई सुबिन्दर राम, एएसआई बदल महतो, सशस्त्र बल एवं वन विभाग के बनपाल कुलदीप महतो शामिल थे।

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अनजन ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, उत्पादन और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.