ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

काली कमाई का सुराग: एसीबी ने विनय चौबे के रिश्तेदारों पर कसा शिकंजा, प्रियंका त्रिवेदी से पूछा…मैडम! कहां से अर्जित की इतनी संपत्ति

रांची। निलंबित IAS विनय कुमार चौबे की आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी ने गुरुवार को जांच तेज करते हुए दो लोगों से पूछताछ की। एसीबी की टीम चौबे के साला शिपिज त्रिवेदी की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी के घर पहुंची और संपत्ति व बैंक लेन-देन से जुड़े सवालों पर उनका बयान दर्ज किया। इससे एक दिन पहले एसीबी ने विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना संचिता से भी पूछताछ की थी।एसीबी ने 24 नवंबर को दर्ज एफआईआर में विनय चौबे, उनकी पत्नी, ससुर, साला, साले की पत्नी और दो सहयोगियों को आरोपित बनाया है। आरोप है कि चौबे ने अपनी काली कमाई रिश्तेदारों के खातों और शेल कंपनियों के जरिए निवेश की।शराब कारोबारी राजेंद्र जायसवाल से भी पूछताछइसी बीच शराब घोटाले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के कारोबारी राजेंद्र उर्फ चुन्नू जायसवाल से भी एसीबी ने रिमांड पर पूछताछ की। वह वेलकम डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक है, जिसे झारखंड में देसी शराब आपूर्ति का ठेका मिला था। जांच में आपूर्ति में गड़बड़ी और गुणवत्ता से समझौता सामने आया है।राजेंद्र से विभागीय अधिकारियों के गठजोड़ को लेकर भी पूछताछ जारी है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.