ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

शराब घोटाले की जांच: पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित कुमार को एसीबी का नोटिस, पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी की चेतावनी

रांची। शराब घोटाले की जांच में जुटी एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व आयुक्त-cum-JSBCL के प्रबंध निदेशक रह चुके आईएएस अधिकारी अमित कुमार को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है।

उन्हें 5 दिसंबर को एसीबी मुख्यालय में जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।यह नोटिस एसीबी थाना कांड संख्या 09/2025 के अनुसंधानकर्ता एवं डीएसपी संतोष कुमार द्वारा जारी किया गया है। नोटिस में स्पष्ट लिखा गया है कि यदि अमित कुमार बिना उचित कारण के उपस्थित नहीं होते हैं, तो बीएनएसएस के प्रविधानों के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा सकती है।

कब-कब रहे पद पर

अमित कुमार 4 अगस्त 2021 से 10 जुलाई 2022 तक उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में आयुक्त पद पर रहे। उस समय विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे थे। इसी अवधि में 1 मई 2022 से राज्य में छत्तीसगढ़ मॉडल पर आधारित नई उत्पाद नीति लागू हुई थी। नई नीति के तहत शराब की खुदरा बिक्री की जिम्मेदारी जेएसबीसीएल को दी गई तथा प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से मैनपावर आपूर्ति की व्यवस्था शुरू हुई।

पहले भी दे चुके हैं बयान

आईएएस अमित कुमार ने इस नोटिस के बारे में वाणिज्यकर सचिव को पत्र लिखकर अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को भी वे एसीबी के अनुसंधान पदाधिकारी को दूरभाष पर अपना बयान दर्ज करा चुके हैं और जांच में आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराई थीं।

अमित कुमार का कहना है कि जिन भ्रष्टाचार के मामलों की जांच एसीबी कर रही है, वे उनके कार्यकाल समाप्त होने के लगभग एक वर्ष बाद के हैं। उन्होंने वाणिज्यकर सचिव से एसीबी के समक्ष उपस्थित होने की अनुमति मांगी है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.