कतरास: 3 दिसंबर 2025 दिन बुधवार को संकल्प एजुकेशन अंगारपथरा में देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती के अवसर पर मानसिक योग्यता परीक्षा का आयोजन जय धरती मां फाउंडेशन के तत्वाधान किया गया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद विलक्षण प्रतिभा के धनी थे।
उनका संपूर्ण जीवन स्वाधीनता आंदोलन और राष्ट्र के नवनिर्माण में बीता था। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों निराला थे। उनका जीवन सदा लोगों को प्रेरित करता रहेगा। देश के प्रथम नागरिक डॉ राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रपति पद पर आसीन होने के बावजूद उनके व्यवहार में कोई अंतर नहीं हुआ। सामान्य रहन-सहन उच्च विचार में वह विश्वास रखते थे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए वही हमारे आदर्श हैं।
इस अवसर पर मानसिक योग्यता परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें कतरास क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । आदित्य शर्मा 77, आयुष चरण शर्मा 75, शबनम टुडू 74, भवानी महतो 74 ,तारा कुमारी 74, श्वेता मुर्मू 73, परिधि शर्मा 73 ,दीपेश कुमार 71, अनन्या कुमारी 70 ,सौरभजीत कुमार 71, अंक लाकर प्रथम 10 स्थानो पर रहे। सफल छात्र-छात्राओं को संकल्प एजुकेशन की ओर से पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संकल्प एजुकेशन के प्रबंध निदेशक मनोरमा देवी, जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद,सह संस्थापक रंजीत कुमार, सुधीर हेंब्रम, शमशेर अली, सुरेंद्र हेंब्रम आदि का सराहनीय योगदान रहा।


