कतरास: राजेंद्र बालिका उच्च विद्यालय, कतरास बाजार में बुधवार को देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं खुदीराम बोस जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने डॉ. प्रसाद एवं बोस जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण स्तंभ रहे तथा उनका संपूर्ण जीवन सादगी, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। देशरत्न प्रसाद के धनबाद , कतरास और सिंदरी के आगमन एवं उनके संदेश की भी चर्चा की गई.उन्होंने विद्यार्थियों से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों पर चलने की अपील की।
डॉ प्रसाद जी की जयंती को कृषि शिक्षा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है और आज के दिन ही अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस भी है, इस बात से प्राचार्या सुमन मिश्रा ने सभी छात्राओं को अवगत कराया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. कार्यक्रम के अंत में पूरे सत्र में किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को उत्तम मुखर्जी, सुरेंद्र सिंह, युगलकिशोर खंडेलवाल, मातादीन अग्रवाल, चंदन मोदक आदि के द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन नासिर ख़ान एवं धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या सुमन मिश्रा ने किया.कार्यक्रम में दीपाली खातून, स्नेहलता पाण्डेय, राकेश कुमार, नासिर खान, सुमित कुमार, दीपा हजारी, नित्यानंद मुखर्जी, मधु तिवारी, निर्मल यादव,सौमित्र दे आदि उपस्थित थे।


