ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

सम्मान समारोह का आयोजन कर पंप ऑपरेटर माणिक को दी गई भावभीनी विदाई

कतरास: महुदा अंतर्गत मुरलीडीह 20/21 पीट्स कोलियरी परिसर में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पम्प आपरेटर सह बिहार कोलियरी कामगार यूनियन सीटू के सहायक सचिव माणिक बाउरी के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान‌‌‌ इनके परिजनों को भी सम्मानित किया गया। मानिक 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए हैं।

फोरमैन इंचार्ज सह बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के क्षेत्रीय सचिव पी एन तिवारी ने कहा कि माणिक एक कुशल श्रमिक होने के साथ-साथ बेहतर एथलीट भी हैं। उन्होंने स्टेट लेवल पर पदक जीत कर कम्पनी का मान बढ़ाया है। वह मृदु भाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं।

कार्यक्रम में महुदा ग्रुप के प्रबंधक विभूति कुमार मिश्रा, अभियंता ध्रुप बैठा, कृष्णा रजक, फोरमैन उदय कुमार सिंह, दुखन महतो, प्रमोद कुमार सिंह, डेगन सिंह, केदार नाथ सिंह, महुदा पंचायत के मुखिया बदरूद्दीन अंसारी, गंधु हाड़ी, जीव कुमार हाड़ी, अजय कुमार, आशिफ मुस्तफा, प्रकाश दशौंधी, बलेश्वर बढ़ई, मिश्रीलाल, सुरेश गोप, रीना कुमारी, रिंकू देवी, डालो देवी, पूसवा देवी, मंगरू हाड़ी, राम प्रसाद महतो सहित सभी श्रमिक उपस्थित थे।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.