रांची: मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गोड्डा स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में इंटर्नशिप कर रहे होम्योपैथी छात्र-छात्राओं और एमबीबीएस इंटर्न्स को दी जाने वाली मासिक अनुदान राशि में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।
सरकार ने इंटर्न डॉक्टर्स को मिल रही मौजूदा 15,000 रुपये की राशि को बढ़ाकर 17,500 रुपये करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करने की स्वीकृति भी प्रदान कर दी है।
सरकारी चिकित्सा संस्थानों में सेवा दे रहे इंटर्न्स के हित में लिया गया यह निर्णय प्रशिक्षणरत छात्रों को आर्थिक रूप से और मजबूत करेगा।


