रांची : 30 नवंबर को जेएससीए स्टेडियम में होने वाले India vs South Africa वन डे मैच ने रांची में होटल इंडस्ट्री को गर्मा दिया है। मैच के करीब आते ही शहर के लगभग सभी होटल फुल हो चुके हैं। बाहरी राज्यों से पहुंच रहे क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ ने खासकर इकॉनमी रूम की मांग को कई गुना बढ़ा दिया है। बिजनेस क्लास के भी केवल गिनती के कमरे ही बच पाए हैं।
कई होटलों में रूम रेंट में भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। प्रीमियम होटलों में बिजनेस क्लास रूम की शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये तक पहुंच चुकी है। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों के लिए रेडिशन ब्लू में विशेष व्यवस्था की गई है, जबकि टीम स्टाफ बीएनआर चाणक्या में ठहरा हुआ है। सुरक्षा कारणों से इन दोनों होटलों को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया है।
वहीं, मध्यम और छोटे होटलों में भी कमरे पाने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।




