ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

निलंबित IAS विनय कुमार चौबे पर एसीबी-ईडी का शिकंजा और कसा, जल्द जब्त हो सकती है संपत्ति

रांची : शराब घोटाला मामले में निलंबित IAS विनय कुमार चौबे की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एसीबी की कार्रवाई के साथ अब ईडी भी सक्रिय हो गई है। ईडी ने पीएमएलए के तहत केस दर्ज कर चौबे और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

एसीबी अब तक चौबे के खिलाफ चार FIR दर्ज कर चुकी है। आय से अधिक संपत्ति की जांच में 1.27 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्ति और शेल कंपनियों के जरिए काले धन की हेराफेरी का खुलासा हुआ है। चौबे ने कथित तौर पर पत्नी, ससुर, साला और सहयोगियों के खातों का इस्तेमाल कर धन को इधर-उधर किया।

एसीबी की रिपोर्ट ईडी की जांच को मजबूत आधार दे रही है। आने वाले दिनों में ईडी द्वारा चौबे की संपत्ति जब्त किए जाने की संभावना है। इससे पहले भी एसीबी की रिपोर्ट के आधार पर ईडी ने टेंडर आवंटन और मनरेगा घोटाले में कई बड़े अधिकारियों और नेताओं को जेल भेजा था।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.