ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

श्री श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, विधायक दंपति हुए शामिल

कतरास: भीमकनाली कॉलोनी स्थित श्री श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो अपनी धर्मपत्नी डोली देवी संग शामिल हुए।

चन्द्रिका सिंह और अंशु प्रिया ने यज्ञ मंडप का उद्घाटन व कलश वितरण किया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के बीच 308 कन्याओं ने कलश उठाकर यात्रा निकाली, जो सायरबांध तालाब तक पहुंची। रायपुर से आए यज्ञाचार्य लक्ष्मीकांत शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक कराया।

पुनः जल लेकर सभी कलश यात्रा मंदिर परिसर लौटे, जहाँ संध्या आरती व अनुष्ठान किया गया। विधायक ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं।

लायंस क्लब बाघमारा सेंटेंनियल ने सायरबांध में श्रद्धालुओं के लिए पानी व शर्बत की व्यवस्था की। मंगलवार से वेदी पूजन, हवन आहूति और संध्या आरती का क्रम शुरू होगा। गुरुवार को 1101 दीपों से महाआरती और शनिवार को पूर्णाहुति व महाभंडारा के साथ महायज्ञ संपन्न होगा।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.