धनबाद: विज्ञान भवन में विश्व हिन्दी परिषद और भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन-2025 में कतरास के युवा कवि सचिन सिन्हा को इथियोपिया के राजदूत डेब्रु टेकले और परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने सम्मानित किया।
सम्मेलन में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान, फिजी, सूरीनाम सहित कई देशों के हिन्दी प्रेमी और विद्वान शामिल हुए। कार्यक्रम में लद्दाख के उप-राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता, पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी, राज्यसभा सांसद के.सी. त्यागी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।
सचिन सिन्हा ने ‘स्वर्णिम भारत’ शीर्षक से प्रभावी काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कतरास में पले-बढ़े और वर्तमान में वित्त मंत्रालय में कार्यरत सचिन पहले भी कई राष्ट्रीय मंचों पर कोयलांचल का नाम रोशन कर चुके हैं। उनका काव्य संग्रह ‘काव्यधारा’ अमेज़न-फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है और इसी नाम से उनका यूट्यूब चैनल भी है।

