ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

कोल माफिया के 44 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी पूरी, 14 करोड़ नकद समेत भारी बरामदगी

रांची : अवैध कोयला खनन और तस्करी की जांच में ईडी की दो दिन तक चली कार्रवाई पूरी हो गई। झारखंड और पश्चिम बंगाल के 44 ठिकानों पर हुई संयुक्त छापेमारी में 14 करोड़ रुपये से अधिक नकदी, जेवरात, सोना, कई प्रॉपर्टी डीड, जमीन खरीद-बिक्री के एग्रीमेंट और बड़ी मात्रा में डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।

झारखंड के धनबाद और दुमका में कोयला कारोबारियों लाल बहादुर सिंह, अनिल गोयल, संजय खेमका, अमर मंडल से जुड़े स्थानों पर जांच की गई। वहीं पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता में 24 जगहों पर दबिश दी गई, जहां अवैध टोल बूथ, प्लांट और दफ्तरों से दस्तावेज जब्त हुए।

ईडी ने कहा कि बॉर्डर इलाके में कोयले की गैरकानूनी आपूर्ति का बड़ा नेटवर्क सक्रिय था, जिसमें स्थानीय अधिकारियों की मदद के सबूत भी मिले हैं। यह कार्रवाई दोनों राज्यों में दर्ज अवैध कोयला तस्करी की प्राथमिकी के आधार पर की गई।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.