ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

पंडवा में फेयर माइंस कार्बन कंपनी द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

पलामू : जिले के पंडवा पंचायत अंतर्गत राजहरा कोलियरी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रांगण में शनिवार को फेयर माइंस कार्बन कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 200 से अधिक लोगों की जांच कर मुफ्त दवा वितरण किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन कंपनी के जीएम यसवंत कुमार, अशोक कुमार मिश्रा, शशांक कुमार, प्रणव द्विवेदी, अंशु वर्मा, सीके तिवारी, सौविक सरकार, मंजीत कुमार और आयुष कुमार समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया।

लाइजनिंग ऑफिसर अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि डॉक्टर राजरतन, अरुण कुमार मेहता, सुरेश कुमार मेहता, आनंद कुमार, योगेन्द्र कुमार मेहता, रिंकी और रिया की टीम ने बीपी, शुगर, सर्दी-खांसी, बुखार आदि रोगों की जांच कर मरीजों को दवा उपलब्ध कराई।

मौके पर पंचायत उपमुखिया सुरजीत कुमार मेहता उर्फ टिंकू, पूर्व मुखिया मेघनाथ मेहता, मंजीत कुमार, जयपाल सिंह, विनोद सिंह सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.