ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के विदेशों तक फैले निवेश की जांच कर सकती है ईडी

रांची: कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की रंगदारी से अर्जित संपत्ति अब ईडी के रडार पर है। उसकी पत्नी रिया सिन्हा के स्वीकारोक्ति बयान में करोड़ों रुपये के अंतरराष्ट्रीय लेनदेन और विदेशी निवेश का खुलासा हुआ है, जिसके बाद पीएमएलए के तहत जांच की संभावना बढ़ गई है।सुजीत फिलहाल साहिबगंज मंडल कारा में और रिया होटवार जेल में बंद है।

विदेशों में होटल, रांची में फ्लैट और जमीन का खुलासा

रिया ने पुलिस को बताया कि नेपाल के काठमांडू में उसका “रॉयल एम्पायर बुटीक होटल’’ है, जिसमें वह क्षितिज मुनन के साथ पार्टनर है। रांची के अरगोड़ा स्थित ग्लोबल प्लेटिनम में लिया गया फ्लैट अभी रजिस्ट्री रहित है, जबकि 50 लाख भुगतान हो चुका है। ओरमांझी के डहू गांव में 10 डिसमिल जमीन पर अधनिर्मित मकान भी है। इसके अलावा गिरोह के सदस्यों के नाम पर कई लग्जरी वाहन भी लिए गए थे।

रंगदारी के पैसों से रियल एस्टेट में भारी निवेश

रिया ने खुलासा किया कि जेल में रहने के बावजूद सुजीत को रंगदारी से करोड़ों रुपये मिलते थे। इसी रकम को जमीन और रियल एस्टेट कारोबार में निवेश किया जाता था। कई बिल्डरों और रियल एस्टेट कारोबारियों ने कमीशन के नाम पर रकम भी पहुंचाई थी। संजीव जायसवाल के जमीन विवाद को मैनेज करने के बदले सुजीत ने 10 डिसमिल जमीन रंगदारी के तौर पर लिया था।

जेल से वाट्सएप व जंगी एप पर संचालित होता था पूरा गिरोह

रिया के मुताबिक सुजीत जेल में रहते हुए वाट्सएप और जंगी एप से गिरोह चलाता था। धनबाद के अपराधी प्रिंस खान (वर्तमान में दुबई में) के जरिए हथियारों की खरीद का भी खुलासा हुआ है। इसी माध्यम से पाकिस्तान के हथियार सप्लायर “पठान’’ से भी संपर्क हुआ था।

गिरोह के कई सदस्यों की सूची पुलिस के हाथ लगी

रिया ने गिरोह के कई सक्रिय सदस्यों के नाम भी बताए हैं, जिनमें रिकी खान, रवि आनंद, बबलू पांडेय, समीर खान, सौरभ सिंह, रमजान खान सहित अनेक अपराधी शामिल हैं। पुलिस इनकी भूमिका और मामलों का सत्यापन कर रही है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.