ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

32.50 लाख के अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, बंगाल के साइबर ठगी कांड में भी था वांछित

मेदिनीनगर :बुधवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक करीब 32.50 लाख के अफीम के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार भारी मात्रा में अवैध अफीम लेकर डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था.

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ का रहने वाला है. वह उक्त अफीम चतरा पलामू बॉर्डर से लेकर किसी बाहरी व्यक्ति को बेचने हेतु ला रहा था. जांच के दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया. जानकारी के मुताबिक वह राजस्थान और पंजाब के किसी व्यक्ति को इसकी डिलीवरी देने वाला था.

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा रेड़मा चौक से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली पक्की सड़क पर सघन वाहन-जांच अभियान शुरू किया गया. इसी दौरान एक सफेद रंग की संदिग्ध कार (JH01 FY 5271) रेलवे स्टेशन की दिशा से आती हुई दिखाई दी. पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर जांच की गई.जांच के क्रम में वाहन के चालक की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई.

उसके जिसके पास एक काले रंग का पीठू बैग भी था. बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 6 अलग-अलग पारदर्शी प्लास्टिक पैकेट बरामद हुए.उनमें जिनमें भूरे रंग का गीला पदार्थ पाया गया. प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन द्वारा स्थल पर ही डी.डी. किट से पैकेटों की जांच की गई.जिसमें पदार्थ अफीम होने की पुष्टि हुई.

तत्पश्चात सभी पैकेटों को क्रम संख्या 1 से 6 तक अंकित करते हुए इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन किया गया.जिसमें पहले पैकेट से 1.007 किलो,दूसरे पैकेट से 1.007 किलो,तीसरे पैकेट से 1.007 किलो,चौथे पैकेट 1.006 किलो,पांचवे पैकेट से 1.007 किलो व छठे पैकेट से 1.486 किलो सहित कुल 6.523 किलोग्राम अवैध अफीम पकड़ा गया.

वाहन से एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया.बरामद अफीम तथा बरामद मोबाइल फोन एवं चारपहिया वाहन संबंध में चालक अभिषेक कुमार से वैध दस्तावेज मांगे गए.हालांकि वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. उक्त युवक पश्चिम बंगाल के राजाघाट पुलिस नगर थाना में कांड जिसमें टेलीग्राम के माध्यम से 18 लाख का ठगी मामले में भी वांछित था.

पश्चिम बंगाल की पुलिस भी इसे ढूंढ रही थी.वहीं पूर्व में पड़ोसी से मारपीट के मामले में भी उस पर चैनपुर थाने में एफआईआर दर्ज है.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.