ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

झरिया गोलीकांड में मारे गए प्रेम यादव का शव लेने पहुंचे परिजन , पोस्टमार्टम हाउस में पिता का रो-रोकर बुरा हाल, साजिश का आरोप

धनबाद: झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरास मोड़ पर मंगलवार को हुए दिनदहाड़े गोलीकांड के बाद बुधवार को मृतक प्रेम यादव के परिजन धनबाद एसएनएमएमसीएच पहुंचे और पोस्टमार्टम हाउस से शव प्राप्त किया. पोस्टमार्टम हाउस के बाहर माहौल बेहद गमगीन रहा. मृतक के पिता सुनील राय का रो-रोकर बुरा हाल था.

वे बार-बार यही कह रहे थे कि उनके बेटे को साजिश के तहत मारा गया है. बता दें कि मंगलवार को प्रेम यादव को बाइक सवार तीन अपराधियों ने पेट्रोल पंप के समीप बेहद करीब से गोली मारी थी.

गोली उसके सिर में लगी जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रेम यादव बिहार के सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र के फूलवारिया गांव का निवासी था और भेल्दी थाना क्षेत्र के राहुल पांडेय हत्याकांड में वांछित चल रहा था.

हालांकि मृतक के पिता का दावा है कि उनके बेटे को दोनों मामलों में गलत तरीके से फंसाया गया था. उन्होंने कहा कि प्रेम पिछले एक महीने से झरिया में रहकर ट्रांसपोर्टिंग का कार्य संभाल रहा था और किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं था. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव को लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गए.

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.