कतरास: मंगलवार दोपहर कतरास राजगंज रोड स्थित पंचगढ़ी बाजार सब्जी पट्टी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। डिनोबली पब्लिक स्कूल, घोराठी की स्कूल बस (वाहन संख्या— JH10Q-5352) की चपेट में आने से कतरास मस्जिद पट्टी आनंद मोहल्ला निवासी वृद्ध अब्दुल हमीद गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें निचितपुर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायल अब्दुल हमीद की बेटी ने बताया कि प्रशासन हमारे पिताजी का इलाज धनबाद के सरकारी अस्पताल में कराने की बात कर रहा है, लेकिन यह दुर्घटना एक प्राइवेट स्कूल बस से हुई है। हमारे पिताजी का एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है, पूरा पैर चूर हो चुका है। ऐसे में उनका इलाज प्राइवेट अस्पताल में होना जरूरी है।परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना में निजी स्कूल की बस शामिल होने के कारण घायल का इलाज पूरी तरह निजी अस्पताल में करवाया जाए तथा उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाए।


