ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

पलामू: एसपी ने की क्राइम मीटिंग, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को दिए कड़े निर्देश

मेदिनीनगर : पलामू पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को एसपी महोदया की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में सभी डीएसपी, थाना प्रभारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। जिले की कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

बैठक में लंबित वारंट–कुर्की के त्वरित निष्पादन, बीते माह के महत्वपूर्ण अपराध मामलों पर तत्पर कार्रवाई और जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। एसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि गश्ती बढ़ाने, हाई-क्राइम पॉइंट्स पर विशेष पेट्रोलिंग और इंटेलिजेंस-आधारित कार्रवाई को अनिवार्य बताया।

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पोस्को व महिला उत्पीड़न के मामलों की त्वरित जांच के निर्देश दिए गए। बढ़ते साइबर अपराध के मद्देनज़र विशेष टीम को सक्रिय रखने और जागरूकता अभियान तेज करने को कहा गया।

पासपोर्ट सत्यापन को समय पर पूरा करने सहित अन्य प्रशासनिक अपडेट पर भी चर्चा हुई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को जनसंपर्क बढ़ाने, पुलिस की उपस्थिति को और मजबूत करने तथा अपराधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.