ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

सिमडेगा परिवहन विभाग में पोस मशीन ठप: एक माह से फीस भुगतान बाधित, फिटनेस–अल्टरेशन सहित कई सेवाएँ पूरी तरह प्रभावित

सिमडेगा: जिले के परिवहन विभाग में पिछले एक महीने से पोस मशीन (POS Machine) खराब रहने और फीस भुगतान नहीं हो पाने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे वाहन फिटनेस, अल्टरेशन, टैक्स, रजिस्ट्रेशन सहित कई आवश्यक सेवाएँ बाधित हो गई हैं।

विभागीय कर्मियों का कहना है कि पोस मशीन अपग्रेडेशन का कार्य चल रहा है, जिसके कारण फीस कट नहीं पा रही है और काउंटर पर जमा होने वाले अधिकांश कार्यों पर रोक लग गई है। इससे उन वाहन मालिकों को दिक्कत हो रही है जिनकी फिटनेस और अन्य कागजात की समय सीमा समाप्त हो रही है।

कर्मियों ने बताया कि—“जैसे ही पोस मशीन ठीक होगी, सभी कार्य दोबारा सुचारु रूप से शुरू कर दिए जाएंगे।”लेकिन इस तकनीकी बाधा के कारण लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है और वाहन मालिक विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। सेवा बाधित होने से यह असर रजिस्ट्रेशन से लेकर परमिट नवीनीकरण तक सभी प्रक्रियाओं पर पड़ रहा है, जिससे राजस्व संग्रहण भी प्रभावित होने की आशंका है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.