ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

कॉल पर बोला— “मै हेमंत सोरेन बोल रहा हूँ”! कर्नाटक डिप्टी सीएम को ठगने का प्रयास, मामला दर्ज

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम का दुरुपयोग कर एक अज्ञात कॉलर द्वारा कर्नाटक के डिप्टी सीएम को लगातार परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री हाउस ने इसे गंभीर मानते हुए गोंडा थाना, रांची में FIR दर्ज कराई है।

मुख्यमंत्री के निजी सचिव द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि एक शातिर कॉलर खुद को “हेमंत सोरेन” बताकर कर्नाटक के डिप्टी सीएम को लगातार फोन कर रहा था। शिकायत के साथ सीएम हाउस ने एक पेन ड्राइव भी पुलिस को सौंपी है, जिसमें बार-बार किए गए फर्जी कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है।

पहले भी कर चुका है फर्जी कॉल

तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इसी नंबर से कुछ महीने पहले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी बार-बार फोन कर परेशान किया गया था। कॉलर लगातार झारखंड के सीएम बनकर वरिष्ठ नेताओं व अधिकारियों को फोन कर रहा था।

जांच में जुटी तकनीकी सेल

रांची पुलिस की तकनीकी सेल अब कॉलर के नंबर, लोकेशन और डिवाइस की गहराई से जांच कर रही है। शिकायत में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि इस हरकत के पीछे मंशा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की छवि धूमिल करना और भ्रम फैलाना हो सकता है।

पहले भी नेताओं को मिल चुकी है धमकियाँ

गौरतलब है कि इससे पहले भी रक्षा राज्य मंत्री और झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को धमकी देने के मामले सामने आ चुके हैं। अक्सर जांच में ऐसे मामलों के पीछे कोई मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्ति या शरारती तत्व निकलते हैं, लेकिन बार-बार दोहराई जा रही घटनाएँ सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं।

पुलिस सतर्क, कॉलर की तलाश जारी

FIR दर्ज होने के बाद पुलिस कॉलर की पहचान और उसकी मंशा का पता लगाने में जुट गई है। प्रारंभिक जांच से स्पष्ट है कि यह मामला केवल फर्जीवाड़े का नहीं, बल्कि उच्च पदस्थ व्यक्तियों की सुरक्षा और विश्वसनीयता से जुड़ा गंभीर मामला

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.