पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने ऐतिहासिक बढ़त बनाते हुए महागठबंधन को लगभग बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वोटों की गिनती जारी है और रुझान साफ संकेत दे रहे हैं कि NDA की लहर इस बार उम्मीदों से कहीं अधिक प्रबल रही है।
रुझानों में NDA 243 में से 205 सीटों पर आगे चल रहा था। वहीं महागठबंधन मात्र 30 सीटों तक सिमटता दिख रहा है और अन्य 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।NDA की इस शानदार बढ़त में बीजेपी के साथ गठबंधन के सभी दलों का स्ट्राइक रेट बेहद दमदार रहा है। बीजेपी और जेडीयू कार्यालयों में जश्न का माहौल बन गया है।
कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच रहे हैं, मिठाइयाँ बँट रही हैं और पटाखों से आसमान गूंज रहा है। इसी बीच जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुँचेंगे। वे पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी रुझानों में मिल रही इस ऐतिहासिक सफलता पर संबोधित करेंगे।
बिहार में 243 सीटों के लिए मतदान दो चरणों—6 और 11 नवंबर—को हुआ था। जैसे-जैसे अंतिम नतीजों के करीब पहुंच रहे हैं, यह साफ होता जा रहा है कि इस बार जनता ने NDA के पक्ष में बड़ा जनादेश दिया है।


