ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

धनबाद में बिगड़ी कानून व्यवस्था, बाजार समिति बंद कर सड़क पर उतरे व्यवसायी

धनबाद: बरवाअड्डा स्थित धनबाद कृषि बाजार समिति में रविवार की देर शाम तेल व्यापारी श्याम भीमसरिया पर हुए हमले और करीब चार लाख रुपये की लूट की घटना के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने बाजार समिति बंद कर दिया। घटना ने कारोबारी समुदाय में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार अपराधियों ने बाजार समिति परिसर में व्यापारी श्याम भीमसरिया पर पिस्टल के बट से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और कैश का बैग लेकर फरार हो गए। इस दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

सोमवार को बाजार समिति में एक भी दुकान नहीं खुली। परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।

व्यापारियों ने कहा कि बाजार समिति में रोजाना आठ से दस करोड़ रुपये तक का थोक कारोबार होता है। यहां 417 थोक दुकानें और करीब दो सौ व्यापारी सक्रिय हैं। ऐसे में असुरक्षा की स्थिति लगातार व्यापारियों को डर और तनाव में जीने पर मजबूर कर रही है।

व्यापारी संगठनों ने मांग की है कि बाजार समिति में तत्काल स्थायी टीओपी (थाना आउट पोस्ट) की स्थापना की जाए।
बाजार समिति के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि फायरिंग और लूट की यह घटना बेहद शर्मनाक है और व्यापारी समाज इसे कतई सहन नहीं करेगा।

व्यापारियों के आंदोलन को पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, झरिया विधायक रागिनी सिंह, धनबाद जिला मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल और जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका का समर्थन मिला। उन्होंने प्रशासन से अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की।

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.