ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

नकली नंबर प्लेट लगाकर चल रहे वाहन जब्त, रांची यातायात पुलिस की विशेष जाँच अभियान में कार्रवाई

रांची: शहर में वाहनों पर फर्जी या बदले हुए नंबर प्लेट लगाए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (यातायात), रांची के निर्देश पर सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहनों की गहन जाँच की गई।

जाँच के क्रम में दो संदिग्ध मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया। दोनों मामलों में बाइक पर लगे नंबर प्लेट वाहन के वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर से मेल नहीं पाए गए, साथ ही वाहन चालक कागजात दिखाने के बहाने मौके से फरार हो गए।

जब्त वाहन विवरण :

1. सफेद रंग की टी.वी.एस. अपाचे (JH 01CE-6741)यह वाहन लालपुर चौक पोस्ट के पास रोका गया। जांच में पता चला कि वाहन पर लगा नंबर प्लेट किसी अन्य वाहन (पैशन प्रो) का है। इंजन एवं चेसिस नंबर की जाँच में पुष्टि हुई कि यह वाहन बरियातू थाना क्षेत्र का चोरी का है।

2. काले रंग की टी.वी.एस. अपाचे (JH 01DX-1834)बुटी मोड़ पोस्ट के पास जांच के दौरान रोकने पर वाहन चालक कागजात लाने के बहाने मौके से गायब हो गया। जांच में पाया गया कि वाहन पर लगा नंबर किसी अन्य वाहन का है। वास्तविक रजिस्ट्रेशन लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र निवासी विमल उरांव के नाम पर JH 08G-9760 नंबर से दर्ज है।

यातायात पुलिस की अपील

रांची यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मोटरयान अधिनियम का पालन करते हुए अपने वाहन पर मूल एवं सही रजिस्ट्रेशन नंबर ही अंकित कराएं। फर्जी, बदले हुए या छेड़छाड़ किए गए नंबर प्लेट पर वाहन चलाते पाए जाने पर क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.