Ranchi: राजधानी रांची में पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया गया है। दो थाना प्रभारी समेत कुल सात अधिकारियों का तबादला रविवार की देर रात एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश के तहत किया गया।
जारी सूची के अनुसार, कुल पांच इंस्पेक्टर और दो सब-इंस्पेक्टर को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सुखदेव नगर थाना प्रभारी बनाया गया है।
इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी को सदर पश्चिमी का सर्किल इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है।
इंस्पेक्टर जयप्रकाश राणा को मांडर सर्किल इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
इंस्पेक्टर के. के. साहू को डायल 112 का प्रभारी बनाया गया है।
इंस्पेक्टर सुशील कुमार को यातायात थाना प्रभारी कोतवाली (चुटिया) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सब-इंस्पेक्टर नवीन कुमार को सिल्ली थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, और सब-इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को झारखंड हाई कोर्ट सुरक्षा का प्रभार सौंपा गया है।
एसएसपी कार्यालय की ओर से कहा गया है कि यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य के सुचारू संचालन के मद्देनज़र किया गया है।


