ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

रक्त जांच में लापरवाही पर सख्त हुआ स्वास्थ्य विभाग, एलिजा मशीन से जांच नहीं करने वाले ब्लड बैंक होंगे बंद : अपर मुख्य सचिव

रांची: झारखंड में रक्त जांच की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग अब पूरी तरह सख्त हो गया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने साफ निर्देश दिया है कि जहां ब्लड की जांच एलिजा (ELISA) मशीन से नहीं हो रही है, ऐसे ब्लड बैंकों को तुरंत बंद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हर ब्लड बैंक में एलिजा मशीन की अनिवार्य व्यवस्था होनी चाहिए ताकि मरीजों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।

🔹 ब्लड बैंक की ऑडिट रिपोर्ट मांगी

अपर मुख्य सचिव ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी सिविल सर्जनों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सिविल सर्जन अपने जिले के ब्लड बैंकों की ऑडिट रिपोर्ट और निरीक्षण मंतव्य शनिवार तक विभाग को भेजें। इसके साथ ही, सिविल सर्जन उपायुक्त के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा करें और आवश्यक कदम उठाएं।

🔹 खामियों को जल्द करें दूर

विभाग की विशेष सचिव एवं झारखंड आरोग्य सोसाइटी की कार्यकारी निदेशक डा. नेहा अरोड़ा ने कहा कि जिन जिलों में किसी प्रकार की कमी है, उन्हें चिह्नित कर तुरंत सुधार की कार्रवाई की जाए। उन्होंने ब्लड डोनर्स की संख्या बढ़ाने, चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और ब्लड सेंटर्स के नियमित सुपरविजन पर भी विशेष जोर दिया।

🔹 बिना लाइसेंस या नवीकरण वाले ब्लड बैंक पर कार्रवाई

अजय कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि जिन ब्लड बैंकों का लाइसेंस नवीकरण नहीं हुआ है, वहां तुरंत जांच और रक्त संग्रह पर रोक लगाई जाए। ऐसे ब्लड बैंक बंद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर जांच रिम्स जैसे मान्यता प्राप्त संस्थानों में कराई जा सकती है।

🔹 स्वैच्छिक रक्तदान अभियान को मिले बढ़ावा

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि सभी जिलों में नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं ताकि खून की कमी न हो। उपायुक्त, उप विकास आयुक्त और सिविल सर्जन जैसे अधिकारी स्वयं रक्तदान कर जनता को प्रेरित करें।

🔹 ई-रक्तकोष प्रणाली में आवेदन का निर्देश

सभी जिलों को ई-रक्तकोष प्रणाली से जुड़ने का निर्देश दिया गया ताकि रक्त की उपलब्धता और वितरण की निगरानी पारदर्शी तरीके से हो सके। अधिकारियों ने दोहराया कि किसी भी परिस्थिति में मरीज को रक्त की कमी से परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.