रांची: राजधानी के पुंदाग ओपी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। जमीन कारोबार से जुड़े कैशर नाम के व्यक्ति ने शनिवार दोपहर खुद को गोली मार ली।
गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल कारोबारी को आनन-फानन में मेडिका अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुंदाग ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। गोली चलने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।


