ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

झारखंड के पांच जेलों में अधीक्षकों की नई पोस्टिंग, हजारीबाग जेल की कमान संभालेंगे चंद्रशेखर प्रसाद सुमन

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के पांच जेलों में जेल अधीक्षकों की नई नियुक्ति की है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार की देर शाम इससे संबंधित अधिसूचना जारी की।

जारी आदेश में कहा गया है कि जिन काराधीक्षकों के स्थान पर अन्य अधिकारियों की नियुक्ति की गई है और जिनका पदस्थापन किसी अन्य जेल में नहीं हुआ है, वे विभाग में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।

जानिए कौन किस जेल के बने काराधीक्षक

चंद्रशेखर प्रसाद सुमन – हजारीबाग मंडल कारा के काराधीक्षक

कौशिक कुमार – गोड्डा मंडल कारा के काराधीक्षक

गोपाल चंद्र महतो– गुमला मंडल कारा के काराधीक्षक

परमेश्वर भगत– साहेबगंज कारा के काराधीक्षक, साथ ही पाकुड़ जेल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.