ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

कौन हैं सदर प्रखंड के समाजसेवी टाइगर, जिन्होंने लाखों की पूजन सामग्री बांटकर जीता लोगों का दिल

मेदिनीनगर: छठ महापर्व के पावन अवसर पर सदर प्रखंड के कौड़िया के समाजसेवा का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। जाने-माने समाजसेवी टाइगर कुमार ने लाखों की पूजन सामग्री छठव्रतियों के बीच वितरित कर यह संदेश दिया कि सच्ची भक्ति और सेवा की कोई सीमा नहीं होती।

हर वर्ष की तरह इस बार भी टाइगर कुमार ने अपनी परंपरा को निभाते हुए अगरबत्ती, नारियल, माचिस, सेव, संतरा, केला सहित आवश्यक सामग्री वितरित की।

सबसे खास बात यह रही कि वह पिछले 15 वर्षों से लगातार न केवल छठ बल्कि हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों के पर्वों में बराबर की भागीदारी निभाते आ रहे हैं ,चाहे चंदा देना हो या आयोजन में सहयोग करना, टाइगर कुमार हमेशा सबसे आगे रहते हैं।

समाजसेवी टाइगर कुमार ने कहा कि सामाजिक कार्य करने से जो सुकून मिलता है, वह किसी और चीज़ में नहीं पूजन सामग्री वितरण के दौरान उन्होंने कहा, “छठ महापर्व आस्था, शुद्धता और एकता का प्रतीक है। जब श्रद्धालु सच्चे मन से भगवान सूर्य की आराधना करते हैं, तो उन्हें मनोवांछित फल प्राप्त होता है। मैं यही कामना करता हूं कि भगवान सूर्य सभी को शक्ति दें ताकि वह उस शक्ति का उपयोग समाजहित के कार्यों में करें।उन्होंने आगे कहा, “धन बांटने से कमी नहीं होती, बल्कि पुण्य और सुकून दोनों बढ़ते हैं। मैं चाहता हूं कि कौड़ियावासी सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण रहें।

इस दौरान मुन्ना राम, कृपा राम, छोटू कुमार, श्याम बिहारी राम, पिंटू प्रसाद गुप्ता, अखिलेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने टाइगर कुमार के इस नेक कदम की जमकर सराहना की और उन्हें मानवता का सच्चा सेवक बताया।

जिला में चर्चा का विषय बने टाइगर कुमार

सामाजिक एकता और सेवा के अपने लंबे इतिहास के कारण टाइगर कुमार आज जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। कई लोग उन्हें छठ का टाइगर” कहकर सम्मानित करते हैं।छठव्रतियों ने कहा टाइगर कुमार जैसे लोग ही समाज में सद्भावना और इंसानियत को जिंदा रखते हैं।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.