ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

चाईबासा हादसे के बाद धनबाद प्रशासन अलर्ट , डीसी ने एसएनएमएमसीएच ब्लड सेंटर का किया निरीक्षण

धनबाद: चाईबासा सदर अस्पताल में ब्लड बैंक की लापरवाही से पांच बच्चों के एचआईवी संक्रमित पाए जाने की घटना के बाद झारखंड सरकार ने सभी जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में मंगलवार को धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) स्थित ब्लड सेंटर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ एसडीओ राजेश कुमार, अस्पताल अधीक्षक, ब्लड सेंटर प्रभारी और अन्य वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद थे।

डीसी ने ब्लड सेंटर की समग्र व्यवस्था, ब्लड सैंपल जांच प्रक्रिया, ब्लड स्टोरेज सिस्टम और रिकॉर्ड मेंटेनेंस की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद धनबाद ब्लड बैंक संतोषजनक ढंग से काम कर रहा है, लेकिन कई उपकरण पुराने हो चुके हैं जिन्हें शीघ्र अद्यतन करने की आवश्यकता है।

उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को सभी पुराने व अप्रचलित उपकरणों की सूची तैयार कर शीघ्र भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले के सभी ब्लड बैंक, डोनेशन कैंप और स्टोरेज यूनिट्स की व्यापक समीक्षा की जाएगी।उन्होंने कहा, “जहां भी कमियां मिलेंगी, उन्हें जिला व राज्य स्तर पर प्राथमिकता के साथ सुधारा जाएगा ताकि किसी भी मरीज की सुरक्षा से समझौता न हो।”

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.