ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

छठ पर्व पर IAS शशि रंजन की अपील — आस्था, स्वच्छता और सौहार्द के साथ मनाएं महापर्व

रांची : झारखंड के रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग (registrar Cooperative Societies) के वरिष्ठ IAS अधिकारी शशि रंजन ने छठ महापर्व के शुभ अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व केवल आस्था और श्रद्धा का प्रतीक नहीं, बल्कि यह स्वच्छता, अनुशासन और सामाजिक एकता का भी संदेश देता है।

शशि रंजन ने कहा, सूर्य उपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति और पर्यावरण के प्रति सम्मान का भाव सिखाता है। सभी झारखंडवासी इस पर्व को शांति, भाईचारे और स्वच्छता के साथ मनाएं। घाटों की सफाई और व्यवस्था में सक्रिय सहयोग करें, ताकि किसी को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने विशेष रूप से लोगों से रेलवे स्टेशनों और उनके आसपास के इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पर्व तभी सार्थक होगा जब हम सामूहिक जिम्मेदारी के साथ समाज में स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाएं।

छठ व्रतियों और उनके परिवारों के प्रति शुभकामनाएं देते हुए शशि रंजन ने कहा सूर्य देव और छठी मइया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य बना रहे। अंत में उन्होंने सभी यात्रियों से भी आग्रह किया कि छठ पर्व के दौरान यात्रा करते समय सुरक्षा और स्वच्छता के नियमों का पालन करें, ताकि यह पर्व सुरक्षित और मंगलमय वातावरण में संपन्न हो।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.