ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

West Singhbhum : छठ की तैयारियों का डीसी-एसपी ने लिया जायजा

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम में आगामी छठ पर्व-2025 को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने शुक्रवार को चाईबासा और चक्रधरपुर के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान करणी मंदिर, गांधी टोला, कुम्हारटोली घाट तथा चक्रधरपुर के थाना और सीढ़ी घाट का दौरा किया गया। दोनों अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम, पर्याप्त रौशनी, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बिंदुवार जायजा लिया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी घाटों में पानी की गहराई के हिसाब से सुरक्षित बैरिकेडिंग, निगरानी टावर, मार्ग व पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पर्व के दौरान प्रमुख घाटों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेंगे ताकि श्रद्धालु हर्षोल्लास और सुरक्षा के साथ पर्व मना सकें।निरीक्षण में सदर अनुमंडल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद के अधिकारी और सुरक्षा कर्मी भी मौजूद थे।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.