Ranchi: झारखंड पुलिस सेवा में जल्द बड़ा फेरबदल होने वाला है। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद 16 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति की अधिसूचना जारी होगी। इसमें एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी सेलेक्शन ग्रेड तक के पद शामिल हैं।
एडीजी रैंक में प्रमोशन
मनोज कौशिक (2001 बैच): रांची जोनल आईजी व सीआईडी आईजी, अब एडीजी बनाए जाएंगे।
आईजी रैंक में पदोन्नति प्रस्तावित
अनीश गुप्ता (2008 बैच): वर्तमान में सीबीआई में डीआईजी।
एम. तमिलवानन: नेशनल पुलिस अकादमी, हैदराबाद में तैनात।
अजय लिंडा: डीआईजी, होमगार्ड एवं फायर सर्विस।
डीआईजी रैंक में पदोन्नति
कुसुम पुनिया (2010 बैच) किशोर कौशल, अखिलेश वी. वरियर, अंजनी कुमार झा, मोहम्मद अर्शी, आनंद प्रकाश (2012 बैच) सेलेक्शन ग्रेड में प्रमोशन
2013 बैच के छह एसपी
— हुर्दीप पी. जनार्दन, निधि द्विवेदी, अंशुमान कुमार, प्रशांत आनंद, हरिलाल चौहान और एक अन्य अधिकारी को सेलेक्शन ग्रेड दिया जाएगा।
इन प्रमोशनों के बाद झारखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनातियां होने की संभावना है।

