BREAKING NEWS

ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

हरिहरगंज : विधायक सह राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव ने किया लक्ष्मी पूजा पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन

पलामू : हरिहरगंज में हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने दिनांक 19 अक्टूबर 2025 को रात्रि 10 बजे पिपरा प्रखंड के बलहा गांव में आयोजित लक्ष्मी पूजा सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने सभी ग्रामीणों को दीपावली और धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में विधायक संजय यादव ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। जिस प्रकार हम दीप जलाकर अपने घरों को रोशन करते हैं, उसी तरह हमें अपने जीवन के अंधकार को भी दूर कर ज्ञान, प्रेम और भाईचारे के प्रकाश की ओर बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मंच से कलाकारों ने भक्ति गीत, नृत्य और देशभक्ति प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। विधायक ने कलाकारों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।

मौके पर राजद के वरिष्ठ नेता लखन यादव, प्रदेश प्रवक्ता अली साहब, महासचिव रवि यादव, युवा समाजसेवी विकास यादव, प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव, पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव, पूर्व उपमुखिया मुन्नी यादव, मुखिया प्रत्याशी कैलाश यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य के पति संदीप पासवान, संजय यादव, चंद्रधन यादव, योगेंद्र यादव, भदई यादव, शरीफा यादव, रेनू यादव, संतोष यादव, मिठ्ठू यादव, अजय राम, अविनाश कुमार, चंदन कुमार, अशोक यादव, संदीप यादव, कलेंदर यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्रामीणों ने दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधायक संजय यादव और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.