ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

चार दिन बाद भी एफसीआई चावल चोरी का नहीं हुआ खुलासा, प्राथमिकी दर्ज न होने पर एमओ पर उठे सवाल

पलामू: पिपरा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम में खिड़की तोड़कर चोरी करने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना चार दिन पहले की है। गोदाम की जिम्मेदारी वर्तमान में प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) सर्जुन राम के पास है।

सूत्रों के अनुसार, एफसीआई गोदाम की एक खिड़की टूटी पाई गई है और करीब 60 बोरा चावल गायब बताया जा रहा है। इसके बावजूद अब तक न तो पुलिस को इसकी औपचारिक सूचना दी गई है और न ही कोई प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इस चोरी की घटना में प्रभारी एमओ की मिलीभगत हो सकती है। उनका कहना है कि चोरी की सूचना छिपाना और एफआईआर दर्ज न कराना एमओ की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विनय कुमार ने बताया कि एमओ को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और उचित जांच कराई जाएगी।वहीं, एमओ सर्जुन राम ने चोरी की घटना से इनकार किया है।

उनका कहना है कि “गोदाम पूरी तरह सुरक्षित है, किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई है।”इस पूरे घटनाक्रम से प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि अगर निष्पक्ष जांच कराई गई तो चावल गबन का बड़ा खुलासा हो सकता है। लोगों ने एमओ की निष्क्रियता और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.