रांची: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मुकद्दर अंसारी नामक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि मृतक मधुकम स्थित नगर निगम के अपार्टमेंट में बने फ्लैट में अवैध रूप से रह रहा था.
जानकारी के अनुसार, निगम प्रशासन ने हाल ही में उस फ्लैट को खाली कराने का निर्देश जारी किया था. इसी बात से परेशान होकर मुकद्दर अंसारी ने यह कदम उठाया होने की आशंका जताई जा रही हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी हैं. देर रात तक मृतक के परिजनों ने शव उठाने नहीं दिया, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन की ओर से उन्हें समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया गया. इस बीच, फ्लैट खाली करवाने के आदेश को लेकर स्थानीय लोगों में विरोध देखने को मिला. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई हैं.


