ताज़ा खबरें

Copyright © 2025 swatantraawaj.com . All Right Reserved.

सेक्टर 6 डी में मां-बेटे को 15 महीने तक बंधक बनाकर रखा गया, पुलिस ने कराई मुक्ति

बोकारो : सेक्टर 6 /डी थाना क्षेत्र के क्वार्टर नंबर 2517 में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मां और बेटे को करीब 15 महीने तक बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने सूचना मिलने पर दोनों को मुक्त कराया। यह घटना संतोष कुमार महतो और उनकी मां सीता देवी की है, जो चास के वंशीडीह निवासी हैं।

थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना टेलीफोन से मिली थी। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटे को बंद कमरे से मुक्त कराया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि संतोष कुमार की पत्नी के साथ कुछ पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसमें कानूनी प्रक्रिया के दौरान अशोक सिंह नामक व्यक्ति से आर्थिक लेनदेन हुआ था।

बताया गया कि संतोष कुमार ने वह पैसा खर्च कर दिया था, जिसके बाद अशोक सिंह ने धमकी देकर कहा था कि “प्रॉपर्टी बेचकर पैसा लौटाओ।” इसी विवाद के चलते अशोक सिंह ने दोनों को क्वार्टर में बंधक बनाकर रखा। संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें और उनकी मां को कभी-कभी चावल-दाल या थोड़ा बहुत खाना दिया जाता था। वे कई बार बालकनी से मदद की गुहार लगाते थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी अशोक सिंह सेक्टर 3 के निवासी हैं और हाल ही में किसी अन्य मामले में उन्हें चिराचास थाना क्षेत्र से जेल भेजा गया है। संतोष कुमार सीआईपी के मरीज हैं और कभी-कभी उनका व्यवहार असामान्य हो जाता है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने कहा कि आवेदन मिलने पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी। यह मामला न केवल मानवता को झकझोर देने वाला है बल्कि पुलिस सतर्कता की एक बड़ी परीक्षा भी बन गया है।

Tags :

मुख्य समाचार

लोकप्रिय ख़बरें

स्वतंत्र आवाज़ — आपकी आवाज़, आपके मुद्दे। देश, राज्य और स्थानीय स्तर की निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें, अब आपकी भाषा में।

ताज़ा खबरें

लोकप्रिय समाचार

Copyright © 2025 Swatantrawaj.com  All Right Reserved.